
Chhattisgarh News/रायगढ़। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लापरवाह वाहन चालकों की वजह से लगातार सड़क हादसाएं हो रही है। ताजा मामला रायगढ़-जशपुर मार्ग से सामने आया है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे गैरवाणी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Health Tips : जोड़ों के दर्द को कहें अलविदा..रोज़ खाएं बस एक चम्मच तिल
दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है और ट्रेलर चालक की खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
General Knowledge : किस पेड़ की छाल लगाने से सफेद दाग तुरंत ठीक हो जाता है?
फिलहाल, सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होते ही जिले में अब तक जिले में 10 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है।


















