विधानसभा मानसून सत्र का आज अंतिम दिन..विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

CG Assembly Monsoon Session/रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है. सदन में आज प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य होंगे. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. प्रशनकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दायलदास बघेल जवाब देंगे. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी CAG की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखेंगे. इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे.

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

दरअसल, मानसून सत्र में आज का दिन काफी हंगामेदार होने के आसार हैं. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा करने की घोषणा की थी. राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह दसवां अविश्वास प्रस्ताव है. इससे पहले नौ बार सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित नहीं हो पाए थे. आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे.

फिलहाल, चौथे दिन विधानसभा में फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों को जमीन आवंटित करने का मुद्दा गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकार किया कि रायपुर जिले के तिल्दा जनपद के ग्राम अल्दा में ग्रामसभा प्रस्ताव में जालसाजी की शिकायत मिली है. उन्होंने जानकारी दी कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बाद बघेल ने उद्योग का आवंटन निरस्त करने और जिम्मेदार सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग की. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया था. इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 पारित किया गया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment