जशपुर में बह रही विकास की धारा.! भारतमाला परियोजना के तहत टांगरगांव- ढूढरुडांड़ मार्ग का जि. पं. अध्यक्ष शालिक साय ने किया भूमिपूजन

👇

टांगरगांव/कांसाबेल/जशपुर नगर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘भारतमाला सड़क परियोजना’ के तहत जशपुर जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कहा जाए जिले में विकास की धारा बह रही है। जिले के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत टागरगांव से ढूढरुडांड़ तक बनने वाली लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का बुधवार को विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने मुख्य अतिथि के रूप में पूजा-अर्चना कर इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

आवागमन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

ज्ञात हो कि, भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि भारतमाला परियोजना देश के सड़क नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि-

↪️इस 10 किमी लंबी सड़क के बनने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

↪️बेहतर सड़क होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुँच आसान हो जाएगी।

↪️सुगम मार्ग मिलने से स्थानीय व्यापार और कृषि उत्पादों के परिवहन को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार

वहीं, श्री सालिक साय ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके प्रयासों से जशपुर के सुदूर अंचलों तक विकास की किरण पहुँच रही है।”

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

दरअसल, टागरगांव से ढूढरुडांड़ तक बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य अब युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों और विभागीय कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने गुणवत्तापूर्ण कार्य और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सड़क पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फिलहाल, इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment