केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को आएंगे रायपुर, रेलवे ने की तैयारियां तेज..RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय रेल मंत्री RPF स्थापना दिवस-2026 के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन के साथ-साथ यार्ड, पहुंच मार्ग और स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

फिलहाल, रेलवे के सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे और RPF स्थापना दिवस समारोह को देखते हुए रायपुर रेलवे मंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। वहीं, स्टेशन पुनर्विकास से जुड़े कार्यों को भी गति देने की कवायद जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment