Women’s T20 World Cup 2026 : भारत ने पाकिस्तान को धूल चटकार टी20 वर्ल्ड कप में किया धमाकेदार आगाज

🏏

India vs Pakistan Women’s T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने पाकिस्तान को हराकर महिला टी20 विश्व कप में जीत से आगाज किया. दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 17 ओवर में 106 रन पर ढेर कर 64 रन से मुकाबला जीत लिया. दीप्ति ने पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया.




हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही है. बर्मिंघम में भारतीय टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. स्मृति मंधाना की शानदार फिफ्टी के बाद ऋचा घोष की 34 रन की तूफानी पारी ने मैच का नक्शा बदल दिया. पाकिस्तान के सामने भारत ने जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य रखा था.



भारत की प्लेइंग इलेवन:  स्मृति मंधाना,  शेफाली वर्मा,  जेमिमा रोड्रिग्स,  हरमनप्रीत कौर (कप्तान),  भारती फुलमाली,  ऋचा घोष (विकेटकीपर),  दीप्ति शर्मा,  अरुंधति रेड्डी,  क्रांति गौड़,  श्री चरनी,  श्रेयंका पाटिल

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:  मुनीबा अली (विकेटकीपर),  गुल फिरोजा,  आयशा जफर,  साइरा जबीन,  नतालिया परवेज,  आलिया रियाज,  फातिमा सना (कप्तान),  रमीम शमीम,  नाशरा संधू,  सादिया इकबाल,  तस्मिया रुबाना


भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में शानदार शुरुआत की है.टीम इंडिया की ओर से रखे गए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment