Jashpur Big News : 22 वाँ श्री विष्णु महायज्ञ.! पत्थलगांव के खूंटापानी में तीन दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का सोमवार से होगा आयोजन..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़

पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम खुंटापानी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

बता दें कि, परम पूज्य श्री गहिरा गुरूदेव स्वामी जी के अक्षुण्य कृपा से सनातन धर्म संत समाज गहिरा द्वारा 22 वाँ श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन माघ कृष्ण पक्ष दशमी दिनांक 12/01/2026 सोमवार से माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी दिनांक 15/01/2026 गुरूवार तक आयोजन किया गया है।

वहीं, इस पुनीत महायज्ञ के पावन अवसर पर गुरू पीठाधीश श्री बभ्रुवाहन जी महायज्ञ एवं सनातन धर्म के प्रमुख अनुयायी संत महापुरूषों का आगमन होगा।



कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है-:

कलश यात्रा (दोपहर 1.00 बजे) माघ कृष्ण पक्ष नवमी दिनांक 12.01.2026 सोमवार,
माघ कृष्ण पक्ष दशमी दिनांक 13.01.2026 मंगलवार यज्ञ प्रारम्भ (प्रातः 8.00 बजे) एवं पूजन (सायं 3 बजे से 5 बजे तक) रात्रि 8 बजे से सत्संग भजन
माघ कृष्ण पक्ष एकादशी दिनांक 14.01.2026 बुधवार पूजन हवन (प्रातः 8.00 बजे से)
माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी दिनांक 15.01.2026 गुरुवार पूजन एवं पूर्णाहूति (प्रातः 8.00 बजे)

सामाजिक संस्कारों का आयोजन

फिलहाल, श्री विष्णु महायज्ञ के साथ सामाजिक संस्कारों का आयोजन जैसे मुण्डन, कर्णछेद, यज्ञोपवित्र, विवाह संस्कार शुभ मुहूर्त में समिति के द्वारा किया जावेगा। एवं प्रतिदिन रात्रि में सत्संग और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जावेगा। इस महायज्ञ आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्म संत समाज गहिरा के अनुयायी भक्ति एवं श्रद्धा के साथ उपस्थित होंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment