बंधक बनाकर ससुर ने किया दरोगा बहू के साथ दुष्कर्म..विरोध करने पर खिलाया जहर, फिर..

👇

लखनऊ। राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने सास-ससुर, ननद और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


ससुर ने बंधक बनाकर रेप किया

दरअसल, यह पूरा मामला राजधानी के पारा थाना क्षेत्र का है। जहां, प्रयागराज में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात पीड़िता ने ससुर पर बंधक बनाकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि हमारी इंटर-कास्ट मैरिज थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग उसे जातिसूचक शब्द कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। साथ ही पुलिस की नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करते थे।


पति ने चूहे मारने वाला जहर खिलाया

फिलहाल, पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने लाइसेंसी हथियार की नोंक पर उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला ने पति को आपबीती बताई तो उसने उल्टा पत्नी को धमकाया और मुंह बंद रखने की हिदायत दी। इसके बाद उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर उसे जबरन चूहे मारने वाला जहर खिला दिया लेकिन किसी तरह वह बच गई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment