CG Breaking : पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय का अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश, कहा- “प्रदेश में नहीं पेट्रोलियम शॉर्टेज की स्थिति”.पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। पश्चिम एशिया में संकट के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के तमाम आला अधिकारियों के साथ पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम साय ने बताया कि अफसरों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. अफवाहों को रोकना है. प्रदेश में कहीं भी पेट्रोलियम पदार्थों की कहीं शॉर्टेज जैसी स्थिति नहीं है.

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके साथ नक्सलवाद को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि नक्सलमुक्त भारत का संकल्प पूर्ण होने जा रहा है. देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है. लोकसभा में 30 मार्च को चर्चा होगी. गृहमंत्री अमित शाह देश को विस्तृत जानकारी देंगे.


फिलहाल, मुख्यमंत्री साय के साथ हुई बैठक में बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल, और गैस डिवीजन के अधिकारी मौजूद रहे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment