रायगढ़ के घरघोड़ा में स्नैपचैट के जरिए युवती से लाखों की ठगी, शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार!

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/घरघोड़ा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्नैपचैट के जरिए जान पहचान को शादी के बंधन में बदलने का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया हैं। जिसमें युवक ने शोषण के बाद 4.50 लाख रुपए भी ले लिया। इस पूरे प्रकरण में घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज होते ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वहीं 23 वर्षीया पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और मुलाकातें भी होने लगीं। पीड़िता के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को उसे फोन कर प्रेम करने और शादी करने का भरोसा दिलाया तथा अपने घर ग्राम अमलीडीह बुलाया।

दरअसल वहां आरोपित ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी तरह कई बार शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अलग-अलग समय पर उससे लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये भी लिए। पीड़िता के अनुसार सितंबर 2026 में आवश्यकता पड़ने पर जब उसने अपने रुपये वापस मांगे और शादी करने के लिए कहा, तो रुपये लौटाने से इनकार कर दिया तथा शादी करने से भी मना कर दिया।

फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपित पंकज चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल पेश किया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment