थलपति विजय ने विधानसभा में किया ऐसा इशारा कि मच गया बवाल, अब दे रहे सफाई..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

नेशनल डेस्क। मुख्यमंत्री थलपति विजय के सोमवार को विधानसभा में दिए गए तीखे भाषण के दौरान विवाद शुरू हुआ। टीवीके नेता ने डीएमके सरकार और उसकी ‘मिस्टर क्लीन’ छवि पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

तमिलनाडु विधानसभा में भाषण के दौरान किए गए इशारे पर विवाद बढ़ने के बाद टीवीके चीफ थलपति विजय ने सफाई दी है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनका शारीरिक हावभाव अनजाने में हुआ और इसका मकसद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की भावनाएं आहत करना नहीं था। विजय ने मंगलवार को एक्स पर कहा कि 7 सितंबर को विधानसभा में पुलिस विभाग की अनुदान मांग पर जवाब देते समय भाषण के बीच आया उनका हावभाव जानबूझकर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि इसे किसी को ठेस पहुंचाने की कोशिश के तौर पर न देखा जाए।

इमरजेंसी के दिनों का क्यों हुआ जिक्र

फिलहाल, मीसा कानून का जिक्र करते हुए विजय ने अपना दाहिना हाथ जबड़े पर रखा, जिसे स्टालिन की पुरानी चोट से जोड़कर देखा गया। माकपा नेता पी. शनमुगम ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान पूर्व सीएम एमके स्टालिन को पुलिस ने बुरी तरह पीटा था, जिससे उनका जबड़ा टूट गया था।

वहीं शनमुगम ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति के शारीरिक रूप-रंग का मजाक उड़ाना निंदनीय है और मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा किया जाना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को व्यक्तिगत हमलों के लिए इस्तेमाल करने को विधायी मर्यादा के खिलाफ बताया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment