एक दर्दनाक हादसा.! 53 हाथियों को करीब से देखने की चाह पड़ा मंहगा..ग्रामीण को हाथी ने कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत!

🐘

Chhattisgarh News/गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जंगल में हाथियों के दल को देखने पहुंचे ग्राम रूमगा निवासी युवक पर एक हाथी ने हमला कर दिया और उन्हें पैरों तले कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल केमला प्रसाद की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


रूमगा-मटियाढांड के जंगल में हुआ हादसा
हालांकि मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर बाद रूमगा-मटियाढांड के जंगलों में हुई। इन दिनों मरवाही वनमंडल क्षेत्र में 53 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण उन्हें देखने जंगल की ओर पहुंच रहे हैं। इसी दौरान 36 वर्षीय केमला प्रसाद हाथियों के काफी नजदीक चले गए। तभी दल के एक हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गौरेला ले जाते समय तोड़ा दम

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल ग्रामीण को तत्काल मरवाही के उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल गौरेला रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील

दरअसल मरवाही वनमंडल में 53 हाथियों के दल की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों को देखने के लिए भीड़ लगाना या उनके करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।

फिलहाल ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों के विचरण वाले जंगलों में जाने से बचें, वनकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और हाथियों को सुरक्षित दूरी से भी परेशान करने की कोशिश न करें। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगली हाथियों के व्यवहार का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, इसलिए उनकी मौजूदगी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment